SEARCH ME

Friday, April 8, 2011

व्रत या हड़ताल

अन्ना  हजारे  के बारे  में  तो  सब  जान  ही  चुके  है. खासकर   पिछले   3 दिनों   से  समाचार पत्रों और टेलीविजन के माध्यम   से,  उनके  द्वारा  चलाये  गये  भ्रस्ताचार  विरोधी  अभियान  के साथ  आमरण  अनशन  का  फैसला  सबको  गांधी  जी  के सत्य  गृह  का स्मरण  करा  रहा  है.
          बड़े बड़े उद्योगपति,फ़िल्मी हस्तीया और कुछ नेता भी अन्ना हजारे जी के समर्थन में खड़े दिखाई पड़ रहे  है. परन्तु मैं न ही अन्ना हजारे जी और न ही  इन सब बड़े कद वाले लोगो मैं से किसी के बारें में बात करना चाहूँगा .क्यूंकि अन्ना हजारे जी को आज पूरा देश जान चुका है और शायद (जरुर) सरकार उनके आमरण अनशन के आगे घुटने टेक देगी. उनके इस देशव्यापी प्रयास में मैं उनके साथ हू|
         मुझे आज लिखने को मजबूर उन चेहरों ने किया है जिनमें मुझे भविष्य के गांधी न सही परन्तु उनके पथ पर चलने वाले कदम दिखाई पड़ते है|
       मेरा एक मित्र जो उत्तराखंड मूल का है पंजाब के किसी कॉलेज से पड़ी कर रहा है वो भी पिछले ४ दिनों से भूख हड़ताल पे है. पहले तो वो नवरात्रों के व्रत ले रहा था पर अब वो देश के व्रत कर रहा है|
         मुझे उसकी ये करना थोडा बेवकूफाना लगा पर उसने मुझे अन्ना जी के प्रयास के बारें में तब बता दिया था जब अन्ना जी के भ्रष्टाचार  विरोधी अभियान के बारें में मुझे कुछ भी पता नहीं था |
   वो कहता है की अन्ना जी दिल्ली में कर रहे है हम यहाँ पंजाब में विरोध कर रहे है .मेरे लिए ये १०-१५ दिन नवरात्रं के व्रत में जाते पर अब ये दिन देश के लिए कुछ सही करने में जाएँगे| वो और उसके साथ कुछ १०-१२ और लोग अन्ना जी के समर्थन में बैठे है |
         में आज ये सब इसलिए लिख रहा हू क्यूंकि जो दूर है वो तो हमे प्रेरित करते ही है परन्तु अगर हमारे साथ को कोई दोस्त कुछ ऐसा करता है तो ज्यादा प्रेरणा मिलती है . मैं सिर्फ इतना ही कर सकता हू की इस सोमवार को पूरा देश भ्रष्टाचार के खिलाफ व्रत या कहू भूख हड़ताल करेगा. तो  मैं भी इस सोमवार व्रत कर रहा हू और अपने बजाये देश के लिए माता से कुछ मांग रहा हू |
आशा करता हू की जो भी इस लेख को पड़ेगा वो भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत में सहयोग करेगा !!!!!!    

2 comments:

  1. Hamko to raahein bhi chalati wo khud apni raah banata...Girta Sambhalta Masti mai Chalta hai wo..

    Apni Jindgi ke unn Chun-nida logo mai se ek, jinse hamesha apni jindgi andiyare mai bhi jagmagati rahi...

    ReplyDelete
  2. great bhai.... ham bhi anna ji ke sath hai....
    lokpal bil ek jaruri vidhyak ban chuka hai ab....
    jb bhrashtachar ka ghara bhar chuka hai to anna ji jaise avtar ko to aana hi ta...
    vishnu...

    ReplyDelete